PM Awas Yojana New Gramin List 2026 PM आवास योजना ग्रामीण लिस्ट लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) भारत सरकार की एक सबसे ज्यादा लाभार्थी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और बेघर परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर, कच्चे मकानों में रहने वाले या बेघर परिवारों को वित्तीय सहायता दी जाती है हर वर्ष सरकार द्वारा PM आवास योजना ग्रामीण लिस्ट जारी की जाती है, जिसमें उन लाभार्थियों के नाम शामिल होते हैं जिन्हें योजना का लाभ मिलने वाला होता है और इससे गरीब से गरीब परिवार भी अपना पक्का मकान बना सके ।
PM Awas Yojana New Gramin List 2026 किसको मिलता हैं लाभ
PMAY-G लिस्ट में उन्हीं परिवारों का नाम शामिल किया जाता है, जिनका चयन सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना (SECC) के आंकड़ों के आधार पर किया गया हो। इसके अलावा ग्राम सभा की मंजूरी भी आवश्यक होती है। जिन परिवारों के पास पक्का घर नहीं है, जो झोपड़ी या कच्चे मकान में रहते हैं, विधवा महिलाएं, दिव्यांग व्यक्ति और अनुसूचित जाति/जनजाति के परिवारों को प्राथमिकता दी जाती है और साथ ही ऐसे ग्रामीण परिवार जो गरीबी रेखा से भी नीचे जीवन यापन करते हैं और साथ ही ऐसे परिवार जो स्वयं अपना पक्का मकान नहीं बना सकते हैं और जो रोजाना मजदूरी करके ही जीवन व्यतीत करते हैं उनको इसका लाभ मिलता हैं ।
PM Awas Yojana New Gramin List 2026 कहां से देखें लिस्ट और स्टेटस
सरकार द्वारा जारी की गई PM आवास योजना ग्रामीण लिस्ट को कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन देख सकता है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर जाकर “Awaassoft” या “Stakeholders” विकल्प पर क्लिक करना होता है। यहां राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करने के बाद पूरी लाभार्थी सूची सामने आ जाती है। इस लिस्ट में लाभार्थी का नाम, पिता/पति का नाम, मकान निर्माण की स्थिति और भुगतान की जानकारी भी दी जाती है आप यहां से अपने नाम को सर्च कर सकते हैं और आपने इस योजना के लिए आवेदन किया हैं उन सभी को इस वेबसाईट पर चेक करना चाहिए ।
PM Awas Yojana New Gramin List 2026 फॉर्म भरा और लिस्ट में नाम नहीं हैं तो!
यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम लिस्ट में नहीं है, तो वह ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय में संपर्क कर सकता है। कई बार दस्तावेजों की कमी या जानकारी में त्रुटि के कारण नाम शामिल नहीं हो पाता है। ऐसे में सुधार करवाने के बाद अगली सूची में नाम आने की संभावना रहती है और साथ ही सरकार ने फर्जी लोगों को इस योजना से बाहर करने के लिए केवाईसी भी अनिवार्य की हैं ताकि योजना का लाभ उनको ही मिले जिनको वास्तव में इसकी जरूरत हो क्योंकि ऐसी योजनाओं में ज्यादातर अपनी पहुंच वाले और फर्जी लोग फायदा उठा लेते हैं ।
PM Awas Yojana New Gramin List 2026 कितनी मिलती हैं राशि
PMAY-G के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में मकान निर्माण के लिए मैदानी इलाकों में लगभग 1.20 लाख रुपये और पहाड़ी क्षेत्रों में 1.30 लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है। इसके साथ ही शौचालय निर्माण के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत अलग से सहायता प्रदान की जाती है।









