CTET Exam 2026 Exam Date Change News, CTET को फॉर्म फिर खुले अब 08 फरवरी की एग्जाम डेट बदली देखें

By aiscd

Published On:

Follow Us
CTET Exam 2026 Exam Date Change News

CTET Exam 2026 Exam Date Change News CTET एग्जाम 2026: फॉर्म दोबारा खुले, 8 फरवरी को परीक्षा होना मुश्किल केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए एक बार फिर बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से जिन उम्मीदवारों को फॉर्म भरने का मौका नहीं मिल पाया था, उनके लिए CTET 2026 के आवेदन फॉर्म दोबारा खोले जाने की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि CBSE की ओर से तकनीकी कारणों और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए पुनः आवेदन का अवसर दिया जा सकता है। इससे लाखों ऐसे उम्मीदवारों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर सके थे ।

CTET Exam 2026 Exam Date Change News अभी एग्जाम डेट को लेकर डाउट

वहीं दूसरी ओर CTET 2026 की परीक्षा तिथि को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पहले यह माना जा रहा था कि CTET परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जा सकती है, लेकिन अब यह तारीख संभव नहीं लग रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि इसी समय CBSE बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं भी प्रस्तावित हैं। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्र, निरीक्षक, शिक्षक और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह व्यस्त रहती है, ऐसे में CTET जैसी बड़ी परीक्षा का आयोजन करना CBSE के लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है ।

CTET Exam 2026 Exam Date Change News बोर्ड की एग्जाम भी साथ में

जानकारों के अनुसार, CBSE एक ही समय पर दो बड़ी परीक्षाओं का सफल आयोजन नहीं कर पाता। CTET परीक्षा में देशभर से लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं, जिसके लिए हजारों परीक्षा केंद्रों की आवश्यकता होती है। यही केंद्र बोर्ड परीक्षाओं में भी उपयोग में लिए जाते हैं। ऐसे में टकराव की स्थिति से बचने के लिए CTET 2026 की परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाया जा सकता है क्योंकि जिस प्रकार सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 10th 12th के एग्जाम इस बार फरवरी में शुरू हो रहे उनको देखते हुए सीबीएसई द्वारा CTET 08 फरवरी को संभावित नहीं लग रहा हैं ।

CTET Exam 2026 Exam Date Change News दोबारा खुलेंगे फॉर्म

अगर फॉर्म दोबारा खोले जाते हैं, तो यह उन अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका होगा जो 2026 में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं। खासकर नए ग्रेजुएट और बीएड, डीएलएड कर चुके उम्मीदवारों के लिए यह दूसरा अवसर काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। माना जा रहा है कि पुनः आवेदन प्रक्रिया सीमित समय के लिए ही खोली जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखनी चाहिए और यह भी जानकारी की एग्जाम डेट में बदलाव होगा या नहीं इसके लिए भी आपको CBSE CTET की वेबसाइट पर निरंतर जानकारी लेनी चाहिए ।

CTET Exam 2026 Exam Date Change News क्या होगा फैसला

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि CTET 2026 की नई परीक्षा तिथि क्या होगी। संभावना है कि बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के बाद, यानी फरवरी के अंत या मार्च 2026 में CTET परीक्षा आयोजित की जाए। हालांकि इस संबंध में अंतिम फैसला CBSE द्वारा आधिकारिक नोटिस जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा क्योंकि जब तक सीबीएसई द्वारा सीटीईटी का नया नोटिफिकेशन जारी नहीं होगा तब तक नई एग्जाम डेट पर असमंजस ही रहेगा जब ऑफिशियल नोटिस जारी हो जाए तो स्टूडेंट्स को भी राहत मिले ।

Leave a Comment