REET Mains 3rd Grade Admit Card 2026, 3rd ग्रेड एग्जाम 2026 के एडमिट कार्ड जारी यहां से देखें पूरी जानकारी

By aiscd

Published On:

Follow Us
REET Mains 3rd Grade Admit Card 2026

REET Mains 3rd Grade Admit Card 2026 राजस्थान 3rd ग्रेड शिक्षक भर्ती: एडमिट कार्ड 5 जनवरी को जारी, परीक्षा 17 जनवरी से शुरू राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित राजस्थान 3rd ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 5 जनवरी को जारी किए जाएंगे, जबकि लिखित परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से शुरू होगा। इस घोषणा के बाद अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है ।

REET Mains 3rd Grade Admit Card 2026 इस बार कितने पदों पर नौकरी

राजस्थान 3rd ग्रेड शिक्षक भर्ती का उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षकों की नियुक्ति करना है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लेवल-1 और लेवल-2 दोनों वर्गों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा अलग-अलग शिफ्टों में संपन्न कराई जाएगी ताकि सभी अभ्यर्थियों को सुचारु रूप से परीक्षा देने का अवसर मिल सके और इस बार की वैकेंसी में 7759 पद रखे गए हैं जिसमें Level 1 में लगभग 2300 पद और इसमें सामान्य शिक्षकों के पद 1700 से ज्यादा है जिससे काफी बेरोजगारों को नौकरी मिल जाएगी ।

REET Mains 3rd Grade Admit Card 2026 कब तक मिलेंगे प्रवेश पत्र

अभ्यर्थी 5 जनवरी से राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि, समय और जरूरी दिशा-निर्देश दिए होंगे। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा एडमिट कार्ड और आपका स्वयं का कोई पहचान कार्ड साथ होना जरूरी हैं जिसमें आपका लेटेस्ट फोटो होना चाहिए और आपके फॉर्म से मिलना चाहिए जिससे आपको आसानी से परीक्षा में प्रवेश दिया जा सके नहीं तो आपको परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा ।

REET Mains 3rd Grade Admit Card 2026 पेपर का पैटर्न

राजस्थान 3rd ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। प्रश्न सामान्य ज्ञान, बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा ज्ञान और विषय से संबंधित होंगे। परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें।

REET Mains 3rd Grade Admit Card 2026 कहां से देख सकते हैं प्रवेश पत्र

अगर आपने भी 3rd ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया हैं तो आपको पता होगा कि 17 जनवरी से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं और इस बार पहली बार शिक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा 5 अलग अलग पारी (Shift) में आयोजित हो रही हैं जबकि आज से पहले कभी भी 3rd ग्रेड या REET एग्जाम इतनी अलग अलग शिफ्ट में नहीं हुई हैं इसलिए इस एग्जाम का टाइम टेबल जारी हुआ हैं और साथ में एडमिट कार्ड को लेकर घोषणा की है हैं यह एडमिट कार्ड देखने के लिए आप जहां से आपने अपनी SSO ID से फॉर्म भरा था वहां से और RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट से भी अपना फॉर्म का रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर एडमिट कार्ड देख सकेंगे ।

Leave a Comment